Module 1: सौरमंडल का परिचय

सौरमंडल को ‘सूर्य का परिवार’ कहा जाता है, जिसका मुखिया सूर्य है। इसमें सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा कुछ अन्य खगोलीय पिंड, जैसे क्षुद्रग्रह एवं उल्कापिंड, शामिल हैं। सूर्य सौरमंडल के केंद्र में स्थित है और यह अत्यधिक गर्म गैसों से बना है। यह अपनी खिंचाव शक्ति से सौरमंडल को बांधे रखता है और इसके लिए प्रकाश एवं ऊष्मा का एकमात्र स्रोत है।

सौरमंडल में सूर्य से दूरी के अनुसार आठ ग्रह हैं: बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून,। ये सभी ग्रह ‘कक्षा’ कहलाने वाले निश्चित वृत्ताकार रास्तों पर सूर्य का चक्कर लगाते हैं। पृथ्वी इस मंडल का एक अद्भुत ग्रह है जहाँ पानी और हवा की उपस्थिति के कारण जीवन संभव है।